सनातन धर्म में तुलसी पूजन का बेहद महत्व बताया गया है। लगभग सभी के घर में तुलसी का पूजन जरूर होता है। ऐसा माना जाता है कि माता तुलसी अपने भक्तों के सभी कष्ट हर लेती है। ऐसे में तुलसी को जिस गमले में लगाया जाता है, उस पर कुछ विशेष चिन्ह बनाने से धन लाभ होता है। साथ ही किस्मत के ताले भी खुल जाते है। आइए जानते है किन चिन्हों को बनाने से आपकी सोई हुई किस्मत जागने वाली है।

स्वास्तिक: सनासन संस्कृति में स्वास्तिक का बहुत ज्यादा महत्व है। जहां गृह प्रवेश हो या फिर किसी भी नई चीज का पूजन हो, हमारी संस्कृति के अनुसार उस चीज का पूजन स्वास्तिक बनाकर ही किया जाता है। माना जाता है कि स्वास्तिक के पूजन से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती है। इसके साथ ही भगवान विष्णु भी प्रसन्न होते है और अपने भक्तों के घर को सदैव धन-धान्य से परिपूर्ण रखते है।

चक्र: तुलसी के गमले पर चक्र बनाने से आपके जीवन से सभी कष्ट दूर होते है। ऐसा माना जाता है कि ये चक्र आपके कष्टों को हर लेता है और आपके जीवन को खुशियों से भर देता है।

शंख: चूंकि शंख भगवान विष्णु को प्रिय है। ऐसे में इसे तुलसी के गमले पर बनाने से भगवान विष्णु की कृपा हम पर बनी रहती है। साथ ही भगवान विष्णु सभी कष्टों को दूर भी कर देते है। इसके अलावा घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी वास रहता है।

ओम: तुलसी के गमले पर ओम बनाना बेहद शुभ माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर अपने भक्तों को शुभ फल देती है। साथ ही भगवान विष्णु भी प्रसन्न रहते है।
रोली और चंदन का तिलक: तुलसी के गमले पर रोली और चंदन का तिलक लगाना बेहद शुभ रहता है। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।