इसके बाद 2017 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ और भाजपा की सरकार बन गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया तो मुकीम काला गैंग के खिलाफ कार्रवाई का अभियान चला। पुलिस भी टूट पड़ी और अनेक मुठभेड़ हुईं, जिनमें इस गैंग के कई बदमाश ढेर हुए तो कई गोली लगने से घायल हुए।
मुकीम गैंग के शार्प शूटर एक लाख के इनामी साबिर जंधेड़ी को दो जनवरी 2018 की रात पुलिस ने कैराना क्षेत्र के गांव जंधेड़ी में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। इस मुठभेड़ में सिपाही अंकित तोमर भी शहीद हो गया था। फिर तीन फरवरी 2018 को शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में इसी गैंग के अकबर को ढेर किया।
मुकीम काला के भाई 50 हजार के इनामी वसीम को मेरठ में पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था, जबकि एक अन्य बदमाश मोटा भी मुठभेड़ में ढेर हुआ। फुरकान सहित छह से ज्यादा बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार किया। अनिल दुजाना से एके 47 खरीदता था मुकीम काला, नीचे क्लिक कर अगले पेज पर जाएं ओर पढें पूरी खबर