मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए दिग्गजों ने ताल ठोकी है। गांधीनगर स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय पर चुनाव अधिकारी के सामने वर्तमान जिलाध्यक्ष से लेकर कई पूर्व जिलाध्यक्षों के बीच घमासान देख गया, जिस बीच कुल 36 जिलाध्यक्ष के दावेदार प्रत्यक्ष रूप से सामने आ गए। इन्होंने अपना नामांकन कर दिया है, लेकिन मुख्यालय से होने वाली घोषणा में किसकी किस्मत और सिफारिश जोर लगाएगी, वह जनवरी के अंतिम दिनों में पता चलेगा, हालांकि पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान और प्रदेश के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी जिलाध्यक्ष की घोषणा में दिलचस्पी लेकर अपने खास-म-खास को आश्वासन दिया है।
मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष के लिए इन्होंने की दावेदारी
भाजपा के वर्तमान जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, जिला महामंत्री विनीत कात्यायन, जिला उपाध्यक्ष बिजेन्द्र पाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, जिला मंत्री सुधीर खटीक, रोहल वाल्मीकि, शरद शर्मा, मनोज पंवार, ओमवीर चौहान, सतपाल पाल, राकेश आडवाणी, सचिन त्यागी,सतीश खटीक, हरीश अहलावत, पंडित शिल्पीराज वत्स, सुनील खटीक, रामकुमार सैनी, पंकज त्यागी, जगदीश पांचाल, मनोज राठी, नजर सिंह, अक्षय पुंडीर, रणवीर सिंह, संजय अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार, राजीव गुर्जर, वीरपाल सहरावत, मनोज विश्वकर्मा, यजुवेन्द्र, संजीव त्यागी, राजवीर कश्यप, गजे सिंह जाटव, मदन कश्यप व मनोज कश्यप ने जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया।