मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ दम्पति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दम्पति से पुलिस ने 2 किलो गांजा व 52 गांजा की पुडिया बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने 42 हजार रुपए व कांटा भी बरामद किया है।

रविवार को नई मंडी कोतवाली पुलिस ने कूकडा नाले के पास से बबलू निवासी अमित विहार व उसकी पत्नी सोमवती को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दम्पति के कब्जे से पुलिस ने दो किलो गांजा व 52 गांजा की पुडिया बरामद की है। आरोपी पिछले काफी समय से क्षेत्र में गांजा सप्लाई कर रहे थे। उनके पास से एक इलेक्ट्रानिक कांटा प्लाास्टिक की पन्नी बरामद की गयी है। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया है।