मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर के ग्राम काकड़ा में (यश स्पोर्ट्स एकेडमी) में 47वीं महिला स्टेट कबड्डी चेम्पियनशिप का आज भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. नरेश टिकैत ने शुभारम्भ किया।

जिला कबड्डी एसोशिएसन जनपद मुजफ्फरनगर के चेयरमैन अशोक बालियान ने बताया कि ग्राम काकड़ा में (यश स्पोर्ट्स एकेडमी) में 12 से 14 मार्च 2021 तक आयोजित होने वाली 47वीं महिला स्टेट कबड्डी चेम्पियनशिप शुरू हुई।

इस चैम्पियनशिप के उद्घाटन समारोह में मुख्य अथिति के रूप में भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत, भारतीय ओलम्पिक संघ के कोषाध्यक्ष आनेंदसवर पांडे, उप्र कबड्डी संघ के महासचिव राजेश कुमार सिंह, पूर्व उपमुख्यमंत्री चैधरी नारायण सिंह की पौत्रवधू याशिका चैहान, कबड्डी एसो शामली के चेयरमैन सुभाष चैधरी, रीजनल क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार और कबड्डी एसो के पदाधिकारी सहित प्रदेश के 350 खिलाड़ी लड़कियाँ शामिल थी। कबड्डी एसो. के चेयरमैन अशोक बालियान ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि ये चैम्पियनशिप तीन दिन चलेगी।