सहारनपुर निवासी एक परिवार के नौ लोगों ने घर वापसी करते हुए पुन: सनातन धर्म अपना लिया। बघरा स्थित यशवीर आश्रम में हवन पूजन हुआ। यशवीर महाराज व आचार्य मृगेंद्र ने हवन में आहुति दिलाकर सभी का शुद्धिकरण कराया। गंगाजल से आचमन कर जनेऊ धारण कराया गया। लाल धागे में ओम का चिन्ह पहनाया। इसके बाद उनके मुस्लिम नाम बदलकर सनातनी नाम रखे गये। मौजूद लोगों ने शुद्धिकरण कर रहे लोगों पर पुष्प वर्षा की।

यशवीर महाराज ने कहा कि पूर्व की सरकारों में हिंदुओं का जबरन मतांतरण कराया गया था। भाजपा सरकार में ऐसे लोगों का स्वाभिमान जाग रहा है और वो घर वापसी कर रहे हैं। परिवार के मुखिया ने बताया, करीब 150 साल पूर्व उनके पूर्वजों को लालच देकर जबरन मतांतरण कराया गया था। अब अपनी मर्जी से घर वापसी की है। वे अपने मूल धर्म में लौटकर काफी खुश हैं।

इन्होंने की घर वापसी

पूर्व के नाम परिवर्तित नाम

बादील विवेक

अलीशा अनन्या

बरिशा मनीषा

आकिल रोहित

राबिया पल्लवी

गुलिस्ता रवीना

रुकसाना बबीता

नाजिया नीतू

सानिया निशा