शामली। जनपद के थाना गढी पुख्ता पर तैनात एक हेड कांस्टेबल की हार्टअटैक से मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक तथा अन्य अधिकारियों ने हेड कांस्टेबल को श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद शामली के थाना गढी पुख्ता में तैनात हेड कांस्टेबल राजपाल की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। पुलिस अधीक्षक शामली एवं राजपत्रित अधिकारियों द्वारा थाना गढ़ीपुख्ता पर तैनात मुख्य आरक्षी राजपाल को रिजर्व पुलिस लाइन शामली में पुष्पमाला अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। बाद में उनके पार्थिव शरीर को पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया।