
मेरठ. रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी शनिवार को मेरठ पहुंचे। यहां पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा के आवास पर उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कि खतौली उपचुनाव में जीत रालोद की होगी। हमें जनता पर भरोसा है। यूपी की 3 सीटों के उपचुनाव में गठबंधन जीतेगा। वहीं भाजपा पूर्व विधायक विक्रम सैनी को मिले दंड को सही बताते हुए कहा कि भाजपा जानती है कि विक्रम सैनी कैसे व्यक्ति थे।
जयंत ने कहा कि जब आजम खां के मताधिकार को रोका गया है तो विक्रम सैनी के मताधिकार पर रोक क्यों नहीं लगी। बोले भाजपा नहीं जानती कि उनके विधायक विक्रम सेनी क्यों हटे। जो गलत है उसे दंड मिलता है। मदन भैया चार दफा विधायक रहे हमें उन पर भरोसा है कि जीत होगी। खतौली उपचुनाव पर कहा कि 8 तारीख को परिणाम सबके सामने होगा। जीत रालोद की होगी। जनता हमारा साथ देगी यह भरोसा है।
निकाय चुनाव पर कहा कि सपा, रालोद मिलकर चुनाव लड़ेंगी। इसके लिए समितियां बना दी गई हैं, वह उम्मीदवार तय करेगी। चंद्रशेखर पर कहा कि उनको हमने जोड़ा है, चंद्रशेखर ने बेकसूर लोगों पर हुई प्रताड़ना को सहा है। सब साथ आते हैं तो ताकत बढ़ती है और नए समीकरण बनते हैं। आगे यह समीकरण काम आएंगे। जयंत ने कहा कि 28 नवंबर को वो खुद खतौली में घर-घर जाकर वोट की पर्ची बांटेंगे।
कहा कि डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मुजफ्फरनगर आकर गर्मी उतारने की बात कहते हैं। गांव में बीजेपी के लोग कहते हैं कि गन्ने का रेट क्या होगा। दरअसल सरकार को डर सता रहा है कि इसलिए सरकार इस सत्र में गन्ने का रेट जनता के बीच नहीं रखन चाहती।
जयंत चौधरी ने कहा हमें जनता का संरक्षण मिलेगा और जनता हमें भारी मतों से जीत आएगी जयंत बोले प्रदेश में भाजपा की सरकार है लेकिन किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है अभी तक भी गन्ने का मूल्य तय नहीं किया गया है उन्होंने कहा कि यह किसानों का उत्पीड़न नहीं तो और क्या है।
जयंत चौधरी संविधान दिवस पर सपा विधायका अतुल प्रधान के नेतृत्व में निकलने वाली संविधान बचाओ यात्रा मे ंभी पहुंचे। जिसे रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ने हरी झड़ी दिखाकर रवाना किया। पद यात्रा गढ़ रोड स्थित अम्बेडकर डिग्री कालेज से शुरू हुई, जो हापुड़ अड्डा, ईवज चौराहा, बच्चा पार्क होते हुए कचहरी की ओर निकली। इस दौरान पद यात्रा के कारण गढ़ रोड, हापुड़ रोड पर जाम की स्थिति बनी रही।
धमाकेदार ख़बरें
