मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर शहर में सोमवार को एक सनसनीखेज घटना हो गई। शहर के थाना सिविल लाइन में तैनात सिपाही अखिल कपासिया ने कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

बताया गया कि 24 वर्षीय सिपाही अखिल कपासिया नई मंडी क्षेत्र के मोहल्ला आदर्श कॉलोनी में किराए के मकान में रहता था। सोमवार सुबह करीब 9ः30 बजे कमरे पर उसने तमंचे से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

मृतक सिपाही मूल रूप से बुलंदशहर सिटी कोतवाली क्षेत्र का निवासी था। वह वर्ष 2016 में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। वहीं एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि परिजनों को खबर कर दी है। अभी आत्महत्या के करण का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।