मुज़फ्फरनगर। सपा कार्यलय पर आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ व एमएलसी राजपाल कश्यप ने बताया कि समाजवादी पार्टी द्वारा बुढ़ाना में आयोजित होने वाले कश्यप सम्मेलन ऐतिहासिक होगा। इसकी गूंज पश्चिम उत्तर प्रदेश ही नहीं, पूरब में होते हुए दिल्ली तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में आयोजित विजय रथ यात्रा में जूटी भीड़ से बीजेपी में खलबली मच गई है। उन्होंने कहा कि 2022 विधान सभा चुनावों में बीजेपी का सूपड़ा साफ कर दिया जाएगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि सपा को पूर्ण बहुमत प्राप्त होगा।

मंगलवार को महावीर चौक स्थित सपा कार्यलय पर आयोजित प्रेस वार्ता में राजपाल कश्यप ने बताया कि 11 नवंबर को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में आयोजित होने वाले कश्यप महासम्मेलन में भारी भीड़ जुटेगी। यह ऐतिहासिक महासम्मेलन होगा। पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिन रात कड़ी महनत से सम्मेलन की तैयारी कर रहे है। उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से बीजेपी डरी हुई है। बीजेपी की गलत नीतियों के चलते आम जता का विश्वास टूटा है। देश में महंगाई आसमान छू रही है। बिजली के बिल किसानों को भरने में दिक्कत हो रही है। गन्ना के दम 400 रूपए बढ़ना चाहिए था। जो नहीं बढ़ प्रदेश में लगातर क्राईम बढ़ा है। महिलाओं की सुरक्षा के दावे करने वाली बीजेपी सरकार में ही सबसे अधिक महिलाओं और बेटियों के साथ अत्याचार और बलात्कार हुए है। इस बार जनता बीजेपी को सबस सिखाने का मूड बना चुकी है। उन्होंने कहा कि सपा ही एक ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है। पार्टी में सभी के अधिकारों का सम्मान किया जाता है। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से 2022 विधान सभा चुनाव में पार्टी को पूर्ण बहुमत से विजय बनाने की अपील की। इस दौरान पार्टी के जिया चौधरी, शाजिद हसन, सचिन अग्रवाल, राजीव बालियान, विनय पाल, सोमपाल भाटी, रोहना त्यागी, डा. इसरार अल्वी, सलमान त्यागी, सैय्यद अली अब्बास काजमी, शहराजा नकवी व सत्यवीर प्रजापति आदि उपस्थित रहे।