मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी और नई मंडी में आज जब नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष अंजू अग्रवाल कामकाज का जायजा लेने के लिए निकली तो उनको देखकर स्थानीय निवासियों ने उनका स्वागत करते हुए उनकी कार्यप्रणाली की सराहना की और कई जगह लोगों द्वारा उनका स्वागत किया गया। इस दौरान चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने भी लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

आज गांधी कालौनी और नई मण्डी क्षेत्र में भ्रमण के दौरान स्थानीय निवासियों में पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल के प्रति खासा उत्साह दिखाई दिया। पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजू अग्रवाल आज एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एसके बिट्टू के साथ कहीं जा रही थीं। इस दौरान गांधी कालोनी से गुजरने पर रोज ब्यूटी पार्लर की आनर रोजी सिंह द्वारा पालिका अध्यक्ष को रोक कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए स्वागत किया गया। इस दौरान रोजी सिंह ने गांधी कालोनी के विकास के साथ ही गांधी वाटिका के कराए गए सौंदर्यीकरण के लिए उनकी कार्यप्रणाली की प्रशंसा भी की गई।

इस दौरान स्थानीय सभासद विवेक चुग्घ भी मौजूद रहे। नई मंडी में भाजपा सभासद विकास गुप्ता द्वारा भी आसपास के स्थानीय लोगों के साथ पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल को रोककर उनका स्वागत किया गया और दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल ने स्थानीय नागरिकों के द्वारा स्वागत किये जाने पर कहा कि मेरे पास शब्द नहीं है कि मैं कैसे आप लोगों के द्वारा दिए जा रहे प्यार का शुक्रिया अदा करूं। बस मैं इतना ही कह सकती हूं कि मेरे पास आप सभी के स्वस्थ, सफल और खुशियों से परिपूर्ण जीवन की दुआएं हैं। उन्होंने कहा कि आज शहर के विकास के लिए वह जो कुछ भी कर सकीं, इसमें जनता की सहभागिता और उनका विश्वास भी शामिल है। जनता के सहयोग से ही वह चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी निडरता और ईमानदार के साथ अपने लक्ष्य को भेदते हुए आगे बढ़ने में सफल रही हैं।