नई दिल्ली। रायता एक हेल्दी रेसिपी है। गर्मी में यह हाइड्रेशन, डायजेशन बढ़ाने और पेट को ठंडा रखने का काम करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक रायता आपके शरीर के लिए बिल्कुल हेल्दी नहीं है। क्योंकि इन्हें बनाने के लिए ऐसी चीजों को मिलाया जाता है, जिनका कॉम्बिनेशन आयुर्वेद खतरनाक मानता है।

न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक दही के साथ 7 चीजें नहीं मिलानी चाहिए। यह स्लो पॉइजन की तरह काम करती हैं। इन्हें खाने से सबसे पहले पेट को नुकसान पहुंचता है और इर्रिटेबल बावल सिंड्रोम के कारण पेट दर्द, पेट फूलना, अफारा-गैस, अपच, उल्टी, खट्टी डकार भी आ सकती है।

खीरा का रायता
आयुर्वेद के अनुसार दही और खीरा को मिलाकर नहीं खाना चाहिए। इन्हें साथ में खाने से बलगम और कफ बनता है। यह साइनस कंजेशन का कारण बन सकता है। इसलिए इस कॉम्बिनेशन की जगह खीरा और दही को अकेला खा सकते हैं।

दही के साथ फ्राइड फूड
आयुर्वेद में दही की तासीर भारी और खट्टी बताई गई है। वहीं फाइड फूड भारी और पचने में मुश्किल बताया गया है। दोनों को साथ में खाने से इसका पाचन बिगड़ सकता है और अपच-गैस बन सकती है।

दही के साथ रिफाइंड साल्ट या शुगर
दही में कभी भी रिफाइंड नमक या चीनी मिलाकर नहीं खाना चाहिए। इन दोनों चीजों में पोषण नहीं होता। साथ ही दही में मिलाने से यह इसके बैक्टीरिया को कम कर देती हैं जिससे दही का भी फायदा नहीं मिलता।

पीरियड्स में दही खाना
पीरियड्स में खानपान पर ध्यान रखना चाहिए। गलत चीजें खाने से दर्द और अकड़न बढ़ सकती है। न्यूट्रिशनिस्ट के मुताबिक इस दौरान दही खाने से प्रोस्टेग्लैंडिन बढ़ जाता है जो कि क्रैम्प, दर्द और बेचैनी बढ़ाने का काम करता है।

दही के साथ मीट-मछली
दही के साथ मांस या सीफूड खाना बिल्कुल अच्छा ऑप्शन नहीं है। क्योंकि जब जानवरों से मिलने वाला प्रोटीन और डेयरी से मिलने वाला प्रोटीन साथ में खाया जाता है तो वो ढंग से पच नहीं पाता है। यह पेट की दिक्कतें या आईबीएस बन सकता है।

दही के साथ फल
दही को भारी और खट्टा माना जाता है जबकि फल आमतौर पर हल्के और मीठे होते हैं। जब ये विपरीत प्रॉपर्टी मिलती हैं तो डायजेस्टिव फायर को कम कर देती हैं। जिससे शरीर में विषाक्त पदार्थों या अमा का उत्पादन हो सकता है।

दही में क्या मिलाकर खाएं?
गुड़, काला नमक या मिश्री के साथ खाएं
लो फैट या कम तैलीय फूड के साथ खाएं
नाश्ते या लंच में खाएं
लौकी रायता बनाकर खाएं