SSP अभिषेक यादव ने थाना रतनपुरी का सोमवार को निरीक्षण किया। एसएसपी ने थाना परिसर और कार्यालय का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई, मेस, बैरक, हवालात, शौचालय आदि में सफाई व्यवस्था देखी। इसके साथ ही थाने के शस्त्रागार और कार्यालय में रखे अभिलेखों जैसे महत्वपूर्ण अपराध रजिस्टर का बारीकी से निरीक्षण करते हुए संबंधित पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसएसपी ने मिशन शक्ति अभियान के तहत और महिला संबंधित शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेने के निर्देश दिए। थाना रतनपुरी पर बने महिला हेल्प डेस्क पर शिकायतों के बारे में जानकारी ली। ड्यूटी पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों को महिला संबंधित शिकायतों के जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
एसएसपी ने थाना रतनपुरी में मालों का निरीक्षण किया। उन्होंने एसओ थाना रतनपुरी को माल मुकदमाती के तत्काल निस्तारण के लिए थाना प्रभारी रतनपुरी को निर्देशित किया।
SSP अभिषेक यादव ने थाने पर मौजूद सभी पुलिसकर्मियों से वार्ता की। उनकी समस्या को जानकर तत्काल निस्तारण के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया। साथ ही पुलिसकर्मियों को जनता के प्रति अच्छा व्यवहार रखने और लंबित विवेचनाओं के जल्द समाधान के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए।