मुजफ्फरनगर। सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर और सर्दी में लोग दिन में भी कंपकंपाते रहे। आकाश में काले बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 11.5 और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। आम जनजीवन प्रभावित रहा।
शनिवार  को सुबह से शाम तक आकाश में बादल छाए रहे। शीतलहर के चलते सर्दी का सितम बढ़ गया। सूरज निकलने का लोग इंतजार करते रहे। दिन का तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी के चलते बाजारों में सुबह-शाम चहल-पहल कम रही। अलाव का सहारा लिया गया।