ref=”https://play.google.com/store/apps/details?id=com.asbnewsindia”>
मुजफ्फरनगर, सिसौली। भाकियू की राजधानी में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तनाव पसरा रहा। भाजपा प्रत्याशी उमेश मलिक के आने की सूचना पर रालोद कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। चर्चा फैल गई कि भाजपा प्रत्याशी का विरोध किया जाएगा। पुलिसबल भी मौके पर पहुंचा। शाम के समय उमेश मलिक पहुंचे और समर्थकों के बीच प्रचार कर लौट गए। मंगलवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने यहां गठबंधन प्रत्याशी राजपाल बालियान के पक्ष में जुलूस निकाला था।
कुछ देर बाद लोगों को जानकारी मिली कि उमेश मलिक भी सिसौली आएंगे। इसके बाद रालोद कार्यकर्ता कसबे की सड़कों पर उतर गए। कसबे के चारों और के मार्गों पर रालोद कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर खड़े कर दिए। चर्चा फैल गई कि उमेश मलिक का विरोध किया जाएगा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता भी सड़कों पर उतरे। तनाव की जानकारी मिलते ही पुलिस कसबे में पहुंच गई। भाजपा प्रत्याशी शाम करीब साढ़े तीन बजे सिसौली पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सभा की। यहां काफी देर तक नारेबाजी भी की गई। मलिक ने कहा कि रालोद कार्यकर्ताओं ने रास्ते रोक रखे थे, जिस कारण वह कसबे की आम जनता से नहीं मिल सके।