मुजफ्फरनगर. शासन स्तर से छह साल के कार्यों की जांच करने के लिए नगर पालिका में ओडिट टीम आयी हुई है। ओडिट टीम की जांच पड़ताल को लेकर नगर पालिका में हड़कम्प मचा हुआ है। विभागीय अधिकारी और कर्मचारी संबंधित कार्यों की पत्रावली टीम को नहीं दिखा पा रहे हैं। उधर ऑडिट टीम ने पालिकाध्यक्ष अंजू अग्रवाल और नगर पालिका ईओ से अलग कमरे में विभिन्न बिन्दुओं पर वार्ता की है। ओडिट टीम की जांच को लेकर नगर पालिका में अफरा तफरी मची हुई है।
शासन स्तर से नगर पालिका में पिछले तीन दिनों से ओडिट टीम आयी हुई है। यह चार सदस्य टीम पिछले छह साल में हुए कार्यों की जांच पड़ताल करने के लिए आयी हुई है। सूत्रों का कहना है कि टीम का मुख्य उदेश्य कूडा की जांच और सोलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट की जांच करना है। टीम इससे जुड़े सभी बिन्दुओं पर गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है। पहले दिन टीम ने नगर पालिका में ईओ के कार्यालय में पहुंच कर उनसे वार्ता की।
उन्होंने ईओ से विभिन्न बिन्दुओं पर जानकारी मांगी, वहीं कुछ पत्रावली भी देने के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से वार्ता की और जांच के लिए पत्रावली मांगी। सूत्रों का कहना है कि विभागीय कर्मचारी अधिकांश पत्रावली टीम को दिखा नहीं पाए है। उक्त पत्रावली को लेकर पालिका में हड़कम्प मचा हुआ है।
टीम ने अलग कमरे में पालिकाध्यक्ष के साथ बैठक की भी विभिन्न बिन्दुओं पर वार्ता की है। उधर कुछ पत्रावली को लेकर नगर पालिका की एकाउंटेंट भी काफी परेशान नजर आ रही है। वह टीम को संबंधित कार्यों की पत्रावली नहीं दिखा पा रही है। सूत्रों का कहना है कि टीम के द्वारा जो पत्रावली मांगी जा रही है उनमें से अधिकांश पत्रावली नगर पालिका में मौजूद नहीं है। कर्मचारियों को उक्त पत्रावली नहीं मिल रही है। जिसे लेकर पालिका में हडकम्प मचा हुआ है।