मुजफ्फरनगर। भारतीय क्रिकेट टीम की अंडर-19 टीम में मुजफ्फरनगर के युवक ने जगह बना ली है। जिले में खुशी की लहर दौड़ रही है। क्षेत्र में जश्न का माहौल है। क्षेत्रवासी युवक और परिजनों को बधाइयां दे रहे हैं और लगातार फोन के माध्यम से भी बधाइयों का सिलसिला जारी है।

गांव पुरा के रहने वाले पूर्व प्रधान नीतू त्यागी के भतीजे पृथ्वी त्यागी पुत्र मनोज त्यागी ने भारतीय क्रिकेट टीम की अंडर-19 टीम में अपनी जगह बना ली है।

क्षेत्रीय त्यागी समाज के अध्यक्ष संजीव त्यागी और नीतू त्यागी पूर्व प्रधान निवासी ग्राम पुर के भतीजे पृथ्वी त्यागी पुत्र मनोज त्यागी का भारतीय क्रिकेट टीम की ओर से अंडर-19 टीम में चयन हो गया है। पृथ्वी त्यागी के पिता मनोज त्यागी गाजियाबाद नगर निगम के पार्षद भी हैं। यह जानकारी मिलने पर क्षेत्र के गांव पुर निवासी ग्रामीणों तथा क्षेत्र के ग्राम वासियों ने संजीव त्यागी को पृथ्वी के भारतीय क्रिकेट टीम में चयन होने पर शुभकामनाएं और बधाई दी। काफी संख्या में लोगों ने फोन कॉल के माध्यम से भी बधाई दी। संजीव त्यागी ने कहा कि यह सब बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद के कारण ही संभव हो पाया है।