
मुजफ्फरनगर। अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर के निर्माण को लेकर संघ और भाजपा कार्यकर्ताओं की टोली जगह-जगह धन संग्रह अभियान चला रही है। आज एटूजेड कॉलौनी में धन संग्रह करने पहुंची कार्यकर्ताओं की टोली को केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान ने एक लाख 51 हजार रुपये की धनराशि भेंट की।
जनपद में अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे निधि अभियान के अंतर्गत भाजपा तथा संघ कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर धनराशि एकत्र की जा रही है। आज एटूजेड कॉलौनी स्थित अपने आवास पर केंद्रीय मंत्री डॉ0 संजीव बालियान तथा उनकी पत्नी ने धन संग्रह करने पहुंचे कार्यकर्ताओं को एक लाख 51 हजार रुपये की धनराशि भेंट की।
धमाकेदार ख़बरें
