मुज़फ्फरनगर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अब 11 नवम्बर को बुढ़ाना सम्मेलन में आएंगे। यह सम्मेलन पहले 18 अक्टूबर को होना था। मगर बारिश के चलते उसके बाद 22 अक्टूबर को तय किया गया था, जो रदद् हो गया था।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नीजि सचिव गंगाराम द्वारा जारी पत्र में अब सम्मेलन 11 नवम्बर में होना बताया है। सम्मेलन कार्यक्रम का संयोजक मण्डल भी बनाया गया है। जिसमें विशम्भर प्रसाद निषाद सांसद , राज्यसभा, राजपाल सैनी , पूर्व सांसद, किरनपाल कश्यप पूर्व मंत्री, डा. राजपाल कश्यप सदस्य विधान परिषद, सुधाकर कश्यप पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री, उदयवीर कश्यप, मॉगेराम कश्यप, बी के कश्यप, विनयपाल, सत्यवीर प्रजापति, श्याम लाल बच्ची सैनी, इंजीनियर बृजेश कुमार विश्वकर्मा, प्रमोद त्यागी जिलाध्यक्ष मुजफ्फरनगर, अशोक चौधरी जिलाध्यक्ष शामली, चौधरी रुद्रसेन जिलाध्यक्ष सहारनपुर, राजपाल सिंह जिलाध्यक्ष मेरठ को शामिल किया गया है।
a href=”https://play.google.com/store/apps/details?id=com.asbnewsindia”>