मुजफ्फरनगर। जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र में आज एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरु कर दी है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पुरकाजी कोतवाली क्षेत्र के कम्हेड़ा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना की सूचना पर विवाहिता के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। मामले की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं विवाहिता के परिजनों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने विवाहिता के परिजनों की तहरीर के आधार पर दहेज उत्पीड़न, हत्या जैसी गंभीर धाराओं में ससुरालियों पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। शव को कब्जे में लेकर परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।