आईआईएफएसआर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि इस समय बारिश की जरूरत नहीं होती है। जून, जुलाई, अगस्त और सितंबर में बारिश की ज्यादा जरूरत होती है। अब बारिश होने से धान की फसल को ज्यादा नुकसान हो सकता है। आने वाले दिनों मे मौसम और भी ठंडा होगा और रात का तापमान गिरेगा।
तारीख अधिकतम न्यूनतम
1 33.6 23.4
2 34.0 22.7
3 34.1 22.7
4 35.4 23
5 33.1 24.0
6 29.6 21.2
7 27.0 20.8
मौसम की मेहरबानी के चलते प्रदूषण का स्तर कुछ कम हो गया। मेरठ में एक्यूआई का स्तर पहले 100 से ऊपर चल रहा था। बारिश के बाद यह 37 तक पहुंच गया। बारिश के कारण लगातार मेरठ और आसपास जिलों की हवा बेहतर हो रही है।