
सहारनपुर. सहारनपुर में पुलिस और बदमाशों की आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में बदमाश में बाएं पैर में गोली लग गई। पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक बदमाश भागने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार बदमाश 25 हजार का इनाम बदमाश है। गिरफ्तार बदमाश शामली के थानाभवन का रहने वाला है। गिरफ्तार बदमाश लूटमार गैंग का सरगना बताया जा रहा है। मुठभेड़ थाना नानौता में हुई है।
शनिवार की सुबह थाना नानौता पुलिस को मुखबिर की सूचना पर खुड़ाना मोड पर एक बाइक सवार बदमाश को रोकने का प्रयास किया। काले रंग की स्पलेंडर बाइक बिना नंबर प्लेट की थी। लेकिन बदमाश ने बाइक की स्पीड़ तेज कर दी। थोड़ी दूर जाने के बाद बाइक सवार फिसल कर नीचे गिर गया। तभी पुलिस भी उसके पास पहुंच गई। पुलिस को अपने पास आता देख बदमाश ने गोली चलाना शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। गोली बदमाश के दाएं पैर में लग गई। बदमाश का नाम कुर्बान बताया जा रहा है। गिरफ्तार बदमाश शामली के थाना भवन का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार, एक माह में मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली व सहारनपुर में घर में घुसकर लूट की घटनाओं को अंजाम दिया था। गैंग का सरगना कुर्बान पहले से सहारनपुर के कई थानों से वांछित चल रहा था। जिस पर 25 हजार का ईनाम भी घोषित था। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लूट की बाइक, तमंचा जिंदा कारतूस ओर एक खोखा कारतूस बरामद किया है।
धमाकेदार ख़बरें
