गाजियाबाद। जिले में शुक्रवार देर रात तीन बजे तेज रफ्तार बोलेरो एनएच-नौ पर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में परिचाल की मौत हो गई। चालक घायल है। उसे संजय नगर स्थित संयुक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक पनीर लेकर मेरठ से दिल्ली जाते हुए बोलेरो पिकअप वाहन शुक्रवार देर रात तेजी से एनएच-नौ पर वेदांता फार्म हाउस के पास स्थित टोल प्लाजा डिवाइडर में घुस गई।
हादसे में परिचालक 22 वर्षीय चांद मौहम्मद पुत्र अली हसन निवासी नंगला रतनपुरी मुजफ्फरनगर की मौके पर मौत हो गई तथा चालक शेर मोहम्मद पुत्र आस मोहम्मद निवासी गांव मिलक सरधना मेरठ घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक के शव को मोर्चरी भेजा गया।