इस अवसर पर हिन्द मजदूर किसान समिति के मण्डल अध्यक्ष रमन सिंह ने बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने उनकी एक नई किताब ”सनराईज ओवर अयोध्या- नेशनहुड इन अवर टाइम्स” में हिन्दुत्व की तुलना आंतकवादी संगठन आई0एस0आई0एस0 व बोको हरम से करके हिन्दू धर्म की आलोचना ही नहीं बल्कि हिन्दुस्तान व विदेशों में रह रहे करोड़ों लोगों की भावनाओं को आहत किया है। हिन्दुत्व इंसानियत का मुकुट है ये कोई आंतकवाद का नाम नहीं है। सलमान खुर्शीद के इस बयान का हम घोर विरोध करते हैं।
नगरअध्यक्ष विनोद सिंह ने आगे बताते हुये कहा कि उक्त सलमान खुर्शीद का ऐसा कुकृत्य प्रयास हिन्दु धर्म (सनातन धर्म) को बदनाम करने की नियत से व जानबूझकर मतान्तर करने तथा उकसाने के लिये किया गया प्रयास है। उक्त टिप्पणी उसके द्वारा ”दी सैफ्रॅान स्काई” शीर्षक के अर्न्तगत लिखे अध्याय के पेज नं. 113 पर है जिसमें हिन्दुत्व की तुलना आंतकवादी संगठन आईएसआईएस व बोको हरम जैसे आंतकी संगठनों से की गयी है। हिन्द मजदूर किसान समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रमोहन के अनुसार हिन्दू मुस्लिम हिन्दुस्तान की दो आंखे हैं, जो हिन्दू मुस्लिम के बीच में खाई पैदा करने का कार्य करेगा वो इंसानियत का दुश्मन है। सलमान खुर्शीद का ये कुकृत्य हिन्दू मुस्लिम भाईचारे के बीच में घृणा पैदा करने का एक सांप्रदायिक प्रयास है, जो वास्तव में देशद्रोह है, सबसे बड़ा अपराध है।
उक्त सलमान खुर्शीद द्वारा किये गये इस कृत्य से हमें व हिन्द मजदूर किसान समिति के उत्तर प्रदेश, उत्तराखण्ड, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब में रह रहे हजारों मजदूर व किसानों को गहरा आघात पंहुचा है जिस कारण हम रोष में हैं। प्रदर्शन के दौरान समिति के कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष नई मंडी से सलमान खुर्शीद के विरू( राष्ट्रद्रोह, मानहानि तथा हिन्दू धर्म की निंदा करने पर मुकदमा दर्ज करते हुए तुरन्त गिरफ्तार करने की मांग की गयी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पदम सिंह मोरना, प्रवीन हैबतपुर, ब्लाक अध्यक्ष वीरेन्द्र बिहारी, कार्तिक कादीखेड़ा, शैलेन्द्र खेडीसूडयान, अक्षत खेड़ीसूडयान, पंकज भोकरहेड़ी, पुष्पेन्द्र ककरौली, तेजपाल सिंह अहमदगढ़, उपेन्द्र मोरना, नवीन चांदपुर, दीपक, रविकान्त इत्यादि का सहयोग रहा।