मुजफ्फरनगर। समाधान दिवस के अवसर पर आज जिला मुख्यालय पहुंचे एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल ने थाना सिविल लाइन में पहुंचकर वहां पर जनसुनवाई करने के साथ ही थाने पर की गयी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

शनिवार को अपर पुलिस महानिदेशक, मेरठ जोन राजीव सभरवाल द्वारा थाना सिविल लाइन पहुंचकर व्यवस्था का जायजा लिया गया। यहां पर एसएसपी अभिषेक यादव ने एडीजी का स्वागत किया। इस दौरान एएसपी सीओ सदर कृष्ण कुमार विश्नोई, सीओ सिटी कुलदीप सिंह भी मौजूद रहे। एडीजी राजीव सभरवाल द्वारा थाने में महिलाओं के लिए बनाये गये हेल्प डेस्क के साथ ही ऑनलाइन एफआईआर की व्यवस्था आदि का भी निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई तथा कार्यालय में रखे अभिलेखों के निरीक्षण उपरान्त थाने पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क को भी चैक किया गया तथा कार्यरत सम्बन्धित कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

इसके बाद एडीजी राजीव सभरवाल एसएसपी के साथ पुलिस भर्ती के लिए भोपा रोड पर बनाये गये परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उन्होंने उ0प्र0 पुलिस की चल रही उप निरीक्षक परिक्षा हेतु थाना नई मण्डी क्षेत्र में परिक्षा केन्द्र पर सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। यहां पर आये अभ्यर्थियों से बातचीत की और उनके दस्तावेज भी चेक किये। उन्हेांने सम्बन्धित अधिकारियों को परीक्षा में फर्जीवाडा और नकल रोकने के लिए सतर्कता बरतने के साथ ही सुरक्षा व्यवस्था हेतु आवश्यक दिशा