फर्रुखाबाद। फर्रुखाबाद में लोकसभा चुनाव मतगणना में धांधली का आरोप लगाते हुए सपाइयों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जबाव में पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इसके साथी आंसू गैस के गोले भी छोड़ें गए हैं। लोकसभा चुनाव मतगणना के दौरान सातनपुर मंडी स्थल पर अफवाह फैल गई। सपा प्रत्याशी को जीत के बाद भी हराने का षडयंत्र किया जा रहा है। इस पर सपा प्रत्याशी डॉ नवल किशोर की पत्नी प्रियंका शाक्य सातनपुर मंडी से पहले पेट्रोल पंप के पास धरने पर बैठ गईं।