
मुजफ्फरनगर। विधानपरिषद चुनाव के लिए भाजपा के मेरठ सहारनपुर मंडल के भाजपा प्रत्याशी दिनेश गोयल ने कहा है कि पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाकर जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे वे सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि नए मतदाता तैयार करने में पार्टी कार्यकर्ताओं ने योगदान दिया है। इस मौके पार्टी नेताओं ने कुछ भाजपा नेताआें द्वारा खुद को प्रत्याशी बताए जाने पर साफ कहा कि अगर ऐसे लोग अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ नामांकन करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, राज्यमंत्री विजय कश्यप, बुढ़ाना विधायक उमेश मलिक, जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, चुनाव जिला संयोजक श्रीमोहन तायल, जिला सह संयोजक सुधीर खटीक व पूर्व चेयरमैन डॉ सुभाष शर्मा व यशपाल पंवार समेत तमाम नेताओं की मौजूदगी में आज भाजपा द्वारा सहारनपुर मेरठ मंडल स्नातक सीट से घोषित उम्मीदवार दिनेश गोयल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि पार्टी ने उन्हें इस चुनाव के लिए जिम्मेदारी सौंपी है। इसे वे भाजपा के तमाम कार्यकर्ताओं के सहयोग से पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पहली बार भाजपा इस चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरी है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से इस बार नए वोटर तैयार करने में काफी मेहनत की है और साठ प्रतिशत तक मतदाता पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं द्वारा बनाए गए हैं। ऐसे में इस बार चुनाव में उनकी जीत तय है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने समाज के सभी वर्गो के लिए जितने काम किए हैं, उससे साफ है कि हर वर्ग भाजपा को मजबूत होते देखना चाहता है। यह पूछे जाने पर कि पार्टी के कुछ नेता काफी समय से स्नातक सीट का प्रत्याशी होने का दावा कर रहे हैं उन्होंने कहा कि टिकट मांगना सबका अधिकार है, लेकिन पार्टी का निर्णय सर्वोपरि है। अगर कोई व्यक्ति अधिकृत उम्मीदवार के खिलाफ नामांकन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, पूर्व विधायक अशोक कंसल, व्यापारी नेता अशोक बाठला, सुखदर्शन सिंह बेदी व प्रवीण शर्मा आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व रोहाना टोल प्लाजा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी का स्वागत किया। करीब तीन सौ गाडियों के काफिले के साथ वहां जोरदार ढंग से विजय गोयल का स्वागत किया। वहां से उन्हें गांधी नगर स्थित पार्टी कार्यालय लाया गया।
प्रमोद ऊटवाल द्वारा आयोजित सम्मेलन में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
मुजफ्फरनगर। पुरकाजी क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रमोद ऊटवाल द्वारा रामपुर तिराहे पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बडी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर विधायक ने कहा कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों ने समाज के दबे कुचले और हर वर्ग के लोगों के लिए विकास का कार्य किया है। आज रामपुर तिराहे पर भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन विधायक प्रमोद ऊटवाल द्वारा आयोजित किया गया। इसमें जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, पूर्व जिलाध्यक्ष रूपेंद्र सैनी, राजकुमार सि(ार्थ समेत तमाम पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबांधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक नागरिक को सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाएं उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि जितनी योजनाएं जन कल्याण के लिए मौजूदा सरकारों ने चलाई हैं, उतनी पहले कभी नहीं चली। यहां पहुंचने पर तमात नेताओ ंका जोरदार स्वागत किया गया।
धमाकेदार ख़बरें
