मुजफ्फरनगर। शनिवार को डीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा लगाई गई हैल्थ मशीन का उदघाटन किया। चार सामुदायिक केन्द्रों पर इसी तरह से मशीन लगाएं जाने की जानकारी दी गई है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मरीजों की संख्या में लगातार बढोतरी हो रही है। चैकअप के नाम पर मरीजों को अस्पताल के चक्कर काटने पडते है। मरीजों के समय से उपचार उनकी जांच की सुविधा के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लगाई गई हैल्थ एटीएम मशीन का उदघाटन जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा, मुख्य चिकित्साधिकारी एमएस फौजदार से सयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उदघाटन के बाद एमएस फौजदार ने बताया कि मरीजों को स्वास्थ् चैकअप के लिए अब भटकना नहीं पडेगा। मरीजों की सुविधा के लिए एटीएम मशीन को लगाया गया है। चिकित्साधिकारी डा अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में लगाई गई हैल्थ एटीएम मशीन से मरीजों को लाभ मिलेगा। मशीन पर खडा होने के बाद उसके शरीर की सभी जांचे खुद हो जायेगी ओर उसकी रिपोर्ट मरीज के मोबाइल पर ही पहुंच जायेगी। मशीन से 25 तरह की जांच की जायेगी। कहा कि अगर इंसान की सही समय पर शरीर की जांच हो जाये तो वह बीमारी से बच सकता है।