यूपी के मुजफ्फरनगर का हैं, जहां पेट दर्द की शिकायत लेकर एक आदमी डॉक्टर के पास पहुंचा। उसका एक्स-रे किया गया। डॉक्टर्स समझ नहीं पा रहे थे कि एक्स-रे में दिखाई दे रही चीज़ क्या है? ऑपरेशन किया गया तो पेट से 63 स्टील के चम्मच निकाले गए। मेडिकल स्टाफ के भी होश उड़ गए क्योंकि ऐसा मामला पहली बार आया था।
परिवार वालो का कहना है, कि विजय को 5 महीने पहले जनपद शामली के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। नशा मुक्ति केंद्र में उसकी तबीयत खराब हुई तो उसे प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टर ने इलाज के दौरान पेट में चम्मच होने की बात कही।
डॉक्टर के पूछने पर विजय ने बताया, कि नशा मुक्ति केंद्र वाले उसे चम्मच खाने के लिए मजबूर करते थे। विजय का इलाज करने वाले डॉक्टर राकेश ने कहा, हमने एक्स-रे में विजय के पेट में कुछ धातु जैसी चीजें देखीं। उसने बताया कि उसे चम्मच निगलने के लिए मजबूर किया जाता था। वह पिछले कुछ महीनों से चम्मच खा रहा था।
ऑपरेशन दो घंटे तक चला, जिसमें डॉक्टर ने पेट से 63 चम्मच निकाले। डॉक्टर ने बताया कि हमने आजतक ऐसा ऑपरेशन नहीं किया था। यह ऑपरेशन हमारे लिए और हमारी टीम के लिए भी एक चुनौती था। पूरा ऑपरेशन सफल रहा।