सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र में छेड़छाड़ के विरोध में दो पक्षों में धारदार हथियार चल गए और पथराव भी हुआ। पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी फरार हैं। इंद्रा चौक निवासी एक महिला ने मामला दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि मोहल्ले के रहने वाले बन्ना, सलीम, सोनिया जैबा चांद, साबिया उनसे पुरानी रंजिश रखते हैं। पीड़िता का कहना है कि शुक्रवार की रात वह अपने घर पर मौजूद थी। रात में आरोपी उनके घर घुस गए और छेड़छाड़ करने के साथ अश्लील फब्बितयां कसी।

महिला का आरोप है कि उसका बुर्का भी फाड़ दिया। परिजन घर पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में विवाद हो गया। आरोप है कि आरोपियों ने पीड़ित पक्ष पर पथराव किया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें वह, उसके पिता, पति और देवर घायल हो गए। आरोप है कि आरोपियों ने अपने घरों की छत से भी पथराव किया। कोतवाली मंडी पुलिस ने मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में उपचार दिलाया। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।