
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में हिलवाड़ी गांव में खेत से घर लौट रहे किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में छानबीन की जा रही है।
जानकारी के अनुसार हिलवाड़ी गांव निवासी किसान कृष्णपाल उर्फ काला(52) पुत्र श्रीचंद खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में पुरानी रंजिश को लेकर हत्या करना सामने आया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि इसी वर्ष दुल्हैंडी के दिन मृतक किसान के बेटे दीपक ने गांव के ही युवक विक्की की हत्या कर दी थी। तभी से दोनों परिवारों में रंजिश चली आ रही है। वहीं आरोपी दीपक जेल में बंद है।
धमाकेदार ख़बरें
