चरथावल।  मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम में ब्लॉक के 95 युगल शादी के बंधन में बंध गए। अतिथियों ने नवदंपती काे आशीर्वाद दिया। हिंदू और मुस्लिम युगलों की परंपरागत रीति रिवाज से मंडप में अलग-अलग विवाह की रस्म संपन्न हुई।

शुक्रवार को कस्बे में एक विवाह मंडपमें आयोजित समारोह में 83 हिंदू और 12 मुस्लिम युगलों की शादी की रस्म हुई। पंडितों ने फेरे कराए और मौलवी ने निकाह की रस्म को निभाया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर एवं अन्य अतिथियों ने तमाम नवदंपती को शुभकामनाएं दी। उन्होंने मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के बारे में विस्तार से बताया। बिरालसी गन्ना समिति चेयरमैन मूलचंद (मोनी) पुंडीर, रोहाना गन्ना समिति चेयरमैन अनिल त्यागी, जिपंस प्रतिनिधि डा. विपिन त्यागी, बिरालसी प्रधान लोकेश पुंडीर, महाबलीपुर प्रधान संजय त्यागी, बधाई कलां प्रधान धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।