मुजफ्फरनगर। थाना सिविल लाइन क्षेत्र के महमूदनगर में एक किशोरी आयशर कैंटर की चपेट में आ गयी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। वहीं पुलिस ने कैंटर को अपने कब्जे में ले लिया है।
गुुरुवार रात्रि सानिया पुत्री इमरान निवासी हाजीपुरा अपने फूफा वसीम निवासी महमूदनगर के साथ बाइक पर बैठी थी। इसी बीच वहां एक आयशर कैंटर का चालक कैंटर को बैक कर रहा था। बैक करते समय बाइक पर बैठी सानिया उसकी चपेट में आ गयी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंुची। पुलिस ने घायल किशोरी को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने कैंटर को कब्जे में ले लिया है। वहीं रात्रि में नई मंडी क्षेत्र में बागोवाली चौराहे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। पुलिस ने गंभीर हालत मंे उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।