
मध्य प्रदेश के उज्जैन में 12 साल की लड़की से दरिंदगी के मामले में पहली गिरफ्तारी हो चुकी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। 38 साल के इस ऑटो चालक से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को ऑटो के अंदर खून के निशान मिले हैं। जिसके बाद पुलिस ने इस ऑटो के चालक को पकड़ा है। फॉरेंसिक टीम इसकी जांच-पड़ताल कर रही है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में उज्जैन के पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक संदिग्ध ऑटो चालक पाया गया था। जब हमने उसको देखा बहुत अच्छे से तब हमें ऑटो के पीछे के हिस्से में खून के निशान मिले थे। जिसके बाद ऑटो चालक को पकड़ा गया था। कई चीजें सत्यापित हो चुकी हैं। अब सिर्फ टेक्निकल साक्ष्य जुटाने हैं और इसके मिलते ही बहुत जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
उज्जैन में 12 साल की नाबालिग लड़की खून से लथपथ सड़क पर चलती नजर आई थी। बताया जा रहा है कि रेप के बाद लड़की मदद के लिए सड़क पर इधर-उधर भटक रही थी। इस मामले में पुलिस कई सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। इस जांच-पड़ताल के दौरान पुलिस को एक ऐसा सीसीसीटीवी फुटेज मिला है जिससे एक और बड़ा राज खुल गया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को पुख्ता तौर पर इस बात की जानकारी मिल गई है कि आखिर लड़की ने कहां से ऑटो पकड़ा था। पीड़िता उ्जजैन के जीवनखेड़ी इलाके से ऑटो में सवार हुई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने एक ऑटो चालक को गिरफ्तार करने के अलावा कुछ अन्य लोगों को हिरासत में भी लिया है। जिन लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें एक और ऑटो चालक बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने करीब 8 किलोमीटर तक के सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिए हैं। फुटेज के आधार पर आशंका जताई जा रही है कि 12 साल की लड़की के साथ दिन के वक्त 4-5 के बीच हैवानियत की गई थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने जिस ऑटो चालक को पकड़ा है उसका नाम राकेश है। पूछताछ के दौरान राकेश ने खुद को पीड़िता का मददगार बताते हुए पुलिस से कहा कि उसने जब लड़की को ऐसी हालत में देखा था तब उसने उसे तन ढकने के लिए कपड़े दिए थे। लेकिन पुलिस को यह बात खटक रही है कि अगर उसे लड़की इस हालत में मिली थी तो उसने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी या फिर उसे इलाज के लिए अस्पताल क्यों नहीं ले गया?
उज्जैन में नग्न हालत में सड़क पर मदद के लिए भटक रही रेप पीड़िता लड़की का वीडियो सामने आने के बाद इस मसले पर हंगामा मचा हुआ है। पुलिस इस मामले का जल्द से जल्द खुलासा कर देना चाहती है। राकेश ने पुलिस को बताया है कि उसे लड़की किस इलाके में मिली थी और फिर उसने उसे किस जगह पर छोड़ा था। पुलिस इन सभी कड़ियों को जोड़ रही है। इसके अलावा जिन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ हो रही है उनसे भी पुलिस कई तरह के सवाल पूछ रही है ताकि इस भयानक वारदात की सभी कड़ियों को जोड़ कर असली गुनहगार को पकड़ा जा सके।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नाबालिग लड़की सतना जिले के जैतपुर थाने की रहने वाली है। लड़की 24 सितंबर को घर से गायब हुई थी। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट सतना जिले के जैतपुर थाने में दर्ज है। 25 सितंबर को लड़की बेसुध हालत में महाकाल थाना क्षेत्र के इंदौर नागदा बड़नगर बाईपास पर बनी नई कॉलोनी में दिखाई दी थी जिसका सीसीटीवी भी सामने आया था। लड़की यहां से चलते हुए दांडी आश्रम के पास पहुंची और यहां पर बेहोश हो गई थी। उसके कपड़े खून से सने हुए थे।
धमाकेदार ख़बरें
