नोएडा/लखनऊ। राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही तबादला एक्सप्रेस में अब प्रदेश की जेलों में तैनात जेलर भी सवार हो गए हैं। आईएएस और आईपीएस अफसरों के बाद अब प्रदेश की 17 जेलों में तैनात जेलर का तबादला कर दिया है। इसी क्रम में राजीव कुमार सिंह को गौतमबुद्धनगर की लुक्सर जिला जेल भेजा गया है। जबकि गाजियाबाद की डासना जेल व मुजफ्फरनगर की जेल के जेलर भी बदल दिए गए हैं।
शासन द्वारा जारी तबादला सूची के अनुसार सतीश चंद्र त्रिपाठी केंद्रीय कारागार इटावा के जेलर बनाए गए हैं। पंकज कुमार सिंह को लखनऊ जेल का जेलर, राजेश कुमार सिंह मुजफ्फरनगर जेल के जेलर, शैलेंद्र प्रताप सिंह जिला जेल प्रयागराज के जेलर, राजेश कुमार राय प्रथम जिला जेल प्रतापगढ़ के जेलर, कमलेंद्र प्रताप सिंह अलीगढ़ जिला जेल के जेलर बने हैं।
इसके अलावा अजय कुमार जौनपुर जिला जेल के जेल, वीरेंद्र कुमार वर्मा सुल्तानपुर जिला जेल के जेलर, रंजीत कुमार सिंह संतकबीरनगर जिला जेल के जेलर, अपूर्व व्रत पाठक बस्ती जिला जेल से जेलर बनाए गए हैं। इसके अलावा राजेश कुमार जेलर मऊ जिला जेल, योगेश कुमार जेलर बांदा जेल, राजीव कुमार सिंह गौतमबुद्धगनर की लुक्सर जिला जेल के जेलर, नागेश सिंह आगरा जिला जेल के जेलर बनाए गए है।
गाजियाबाद जेल के वर्तमान जेलर का भी तबादला हुआ है, अब उनके स्थान पर कुलदीप सिंह भदौरिया गाजियाबाद जेल के जेलर होंगे। वहीं, प्रदीप कुमार कश्यप एटा जिला जेल, राजेश कुमार पांडेय शाहजहांपुर जिला जेल के जेलर बनाए गए हैं। Transfer of Jailer