शामली। मंकीपॉक्स को लेकर पूरे देश में अलर्ट है। शामली जनपद के स्वास्थ्य विभाग में मंकीपॉक्स को लेकर अलग से 10 बेड का वार्ड तैयार किया गया है। स्थानीय लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए एक टीम बनाकर घर-घर भेजकर बचाओ अभियान चला रही है।

शामली CMO का कहना है कि बाहर से आने वाले लोगों पर नजर बनाए हुए हैं। जब भी कोई बाहर से आता है तो उसका सैंपल दिल्ली भेजकर उसे घर पर 21 दिन के लिए क्वारंटीन किया जाएगा।

CMO का कहना है कि मंकीपॉक्स की आशंका को देखते हुए बाहर से आने वाले लोगों काे 21 दिन तक होम क्वारंटाइन रहना होगा। इसमें कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। अगर उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उसको हॉस्पिटल में भर्ती किया जाएगा।