शामली। यमुना नदी के किनारे बसे गांव भड़ी का एक किसान यमुना पार कर पशु चराकर घर लौटते समय यमुना नदी के तेज बहाव में बह गया। देर शाम तक किसान का कुछ भी नहीं पता लगा। पुलिस एवं ग्रामीणों ने काफी देर तक तलाशने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पुलिस ने गोताखोरों को मदद के लिए बुलाया गया।

चौसाना क्षेत्र के गांव भड़ी निवासी अकरम ,इरफान एवं शराफत अपने पशुओं को चराने के लिए यमुनापार कर दूसरे छोर पर जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे तीनों किसान अपने घर लौटते लौट रहे थे। तभी शराफत की एक भैंस यमुना नदी में फस गई। जिसे निकालने के लिए शराफत यमुना नदी में घुसा तो अचानक आए तेज बहाव में बह गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने शराफत को तलाशने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी ।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से तलाश किया गया लेकिन कुछ हासिल ना हो सका। जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया है। देर शाम तक खबर लिखे जाने तक लापता का कोई सुराग नहीं लग सका।