शामली. झिंझाना के सेवापुर में खेत में काम कर रहे 3 किसानों पर तेंदुए ने हमला कर दिया।जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को शामली के जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां से उसको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। घटना के बाद से ग्रामीणों में दहशत है। उनका कहना है कि वन विभाग की टीम केवल खानापूर्ति कर रही है।
मामला झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव सेवापुर का है। जहां पर केशव के गन्ने के खेत में काम कर रहे तीन किसानों में से एक पर तेदुएं ने हमला कर दिया। अन्य लोगों के आने के बाद तेंदुआ मौके से फरार हो गया। घायल रणबीर पुत्र आशाराम को आनन-फानन में निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां से इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
घायल को अस्पताल में कराया गया भर्ती
घायल रणवीर के पिता आसाराम का कहना है कि यह लोग खेत में काम कर रहे थे तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। इसके बाद तेंदुआ मौके से फरार हो गया। घायल बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।