शामली।। शासन द्वारा निर्धारित छह माह की कार्य योजना में सम्मिलित किए गए राजस्व भवनों को पूर्ण कराए जाने की दृष्टि से डीएम एवं एडीएम ने कलेक्ट्रेट अनावासीय भवनों एवं दिल्ली-यमुनोत्री 709बी राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्य पूर्ण की स्थिति का जायजा लिया। कार्य की गति कम होने पर डीएम ने नाराजगी भी जताई
कार्यदायी संस्था के जेई ने बताया कि दिसंबर 2022 तक कलेक्ट्रेट अनावासीय भवनों का निर्माण पूर्ण कर लिया जाएगा। मौके पर 10 से 15 व्यक्ति व महिलाएं कार्य करते पाए गए। कार्य तेज गति से नहीं होने पर डीएम जसजीत कौर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने जेई को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्य को गति देते हुए शीघ्रता से पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर एडीएम संतोष कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।