शामली। यमुना में स्नान करते समय दो सगे भाई डूब गए। पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर रात तक दोनों की तलाश में लगी हुई थी। घटना हरियाणा सीमा में हुई है। इसकी सूचना हरियाणा पुलिस को भी दे दी गई।
जनपद कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के लाड़वा गांव निवासी अश्वनी अपनी पत्नी और दो बेटे 24 वर्षीय दीपक व 22 वर्षीय प्रशांत के साथ रविवार दोपहर 12 बजे बिड़ोली सादात में स्थित दरगाह पर आए थे। प्रसाद अर्पित करने से पहले अश्वनी दोनों बेटों के साथ हरियाणा की तरफ ही यमुना में स्नान करने पहुंच गए। स्नान करते समय दीपक गहरे गड्ढे में डूबने लगा। प्रशांत ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी डूब गया। पिता अश्वनी ने भी दोनों बेटों को बचाने का प्रयास कियाए लेकिन वहां मौजूद अन्य लोगों ने उन्हें गहरे पानी में उतरने से रोक लिया।
दो युवकों के डूबने की जानकारी मिलने पर हरिनगर बिडौली चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पास के गांव से गोताखोर को बुलाकर दोनों युवकों को तलाश शुरू करा दी। चौकी प्रभारी अरुण कुमार ने बताया कि घटना स्थल हरियाणा राज्य में है। जानकारी मिलने पर हरियाणा पुलिस की टीम भी मौके पर आ गई। देर रात तक गोताखोरों की टीमें दोनों भाइयों की तलाश में लगी हुई थी। दोनों बेटों के डूबने के बाद से माता.पिता का रो.रोकर बुरा हाल है और वह घाट पर बैठे हुए थे।