शामली जनपद के कांधला थाना क्षेत्र के गांव हुरमंजपुर में मच्छरों के लिए कीटनाशक दवाई का छिड़काव किया जा रहा था। इसी दौरान पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान के पक्षों में जमकर लाठी-डंडे और तेज धारदार हथियार चल गए। दोनों के बीच हुए खूनी संघर्ष में करीब आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्रथम उपचार के लिए कांधला के सरकारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। जहां से चार लोगों को हाय सेंटर के लिए रेफर कर दिया है।पीड़ितों की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
बताया जा रहा है दोनों पक्षों में वर्चस्व को लेकर मारपीट हो गई। पूर्व प्रधान गांव में फागिंग करवा रहा था, इसी दौरान वहां पर प्रधान का बेटा आ गया। उसने कहा कि आप ऐसा क्यों करवा रहे हैं। यह काम तो ग्राम प्रधान का है। इसी में दोनों में बातचीत बढ़ गई और पूर्व प्रधान ने प्रधान के बेटे को पीट दिया। फिर प्रधान के पक्ष के लोग आ गए और दोनों में जमकर मारपीट हुई।
दरअसल आपको बता दे पूरा मामला जनपद शामली के कांधला थाना क्षेत्र के गांव हुरमंजपुर का है जहां मच्छरों का फागिंग कराने को लेकर पूर्व प्रधान अनिल ने मच्छरों का फागिंग करा रहे वर्तमान प्रधान बिजेंद्र सिंह के पुत्र अंशुल जावला के साथ जमकर मारपीट की जिसकी सूचना मिलते ही वर्तमान प्रधान के परिवार के अन्य सदस्य उसे बचाने के लिए मौके पर पहुंचे। आरोपी पूर्व प्रधान ने अपने कई अन्य साथियों के साथ मिलकर उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें वर्तमान प्रधान पक्ष की ओर से 7 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांधला कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां डॉक्टरों द्वारा सभी घायलों को उपचार दिया जा रहा है। वहीं मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी इस पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घायलों के परिजनों को जांच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है। जबकि दूसरे पक्ष से भी कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की तफ्तीश करते हुए कुछ लोगों को पूछताछ के लिए प्रयासरत में लिया है।