नगर निकाय चुनाव के लिए वार्ड आरक्षण घोषित होते ही जहां एक ओर दावेदार चुनाव मैदान में पूरी तरह से अपनी फिल्डिंग सजानी शुरू कर दी है वहीं कई दावेदार भाजपा सहित अन्य राजनीतिक दलों से प्रत्याशी घोषित होने एवं सिंबल लेने की जुगत में जुट गए हैं। खास बात यह है कि इस जिले के 10 निकायों में 61 महिलाएं सभासद बनेंगी क्योंकि 173 वार्डों में 61 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित की गई है।

बता दें कि जिले में तीन नगर पालिकाएं व सात नगर पंचायतें हैं। इनमें वार्डों की संख्या 173 है। खास बात यह है कि इस बार 2022 के निकाय चुनाव के लिए कैराना नगर पालिका परिषद का सीमा विस्तार भी हुआ है। ऐसे में यहां पर वार्डों की संख्या 25 से बढ़कर 28 हो गई है। उधर शासन स्तर पर गत दिवस वार्ड आरक्षण सूची भी जारी कर दी गई है। ऐसे में इस बार जिले के 10 निकायों में एक-एक सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित की गई है । जबकि सामान्य महिला के लिए 35 और ओबीसी महिला के लिए 16 सीटें आरक्षित हैं। इनमें शामली, कैराना व कांधला में सामान्य महिला के लिए छह-छह सीटें और सातों नगर पंचायतों में सामान्य महिला के लिए 17 सीटें और ओबीसी महिला के लिए नगर पंचायतों में नौ सीटें है। जबकि ओबीसी महिला के लिए शामली व कांधला में 2-2 और कैराना में तीन सीटें आरक्षित की गई है। बता दें कि इन निकायों में वोटरों की संख्या करीब 341875 लाख है इनमें पुरुष 179701 एवं महिला 162174 है।