शामली। दिल्ली देहरादून इकोनामिक कॉरिडोर के संबंध में किसान संघर्ष समिति की एक बैठक ग्राम खानपुर में चौधरी ऋषि पाल सिंह के घेर में आयोजित की गई।
प्रशासन के साथ लगभग 3 महीने पहले धरना समाप्ति पर जो समझौता हुआ था उसमें वादाखिलाफी का किसानों ने आरोप लगाया। किसानों के सामने मुख्य समस्या अंडरपास की हाइट को लेकर और सिंचाई की नालियां और सर्विस रोड की है। इस पर किसानों ने विरोध प्रकट किया और जल्दी ही फिर से कार्य रुकवाने की रणनीति पर विचार हुआ। साथ ही आर्बिट्रेशन की सुनवाई न होने पर भी किसानों ने रोष प्रकट किया।
सभी किसानों ने सहमति बनाई कि पूरे जिले में एक बार फिर जब तक इन समस्याओं का समाधान नहीं होता तो कंपनी के कार्य को रुकवाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ठाकुर वीर सिंह और संचालन विदेश मलिक ने किया।
मुख्य रूप से विजेंदर सिंह सुरेश राणा डॉक्टर तेजपाल योगेंद्र प्रधान सहदेव सिंह जय वीर मुखिया इंतजार मुखिया प्रमोद समेत सभी 22 गांव के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।