शामली। बायलर में तकनीकी खराबी के चलते अपर दोआब चीनी मिल शामली सात घंटे बंद रही। बायलर की मरम्मत करने के बाद शाम छह बजे शामली मिल को चालू कर दिया गया। मिल बंद होने की सूचना किसानों को मैसेज भेजकर दे दी गई थी।

रविवार को बायलर में तकनीकी खराबी होने से सुबह 11 बजे अपर दोआब चीनी मिल शामली को बंद कर दिया गया था। चीनी मिल की ओर से किसानों को चीनी मिल चालू न होने तक गन्ना न लानेका अनुुरोध किया गया। सात घंटे चीनी मिल बंद रही।

रविवार की शाम छह बजे लगभग के बाद बायलर की तकनीकी खराबी को ठीक करने के बाद चालू कर दिया गया है। शामली मिल के जीएम केन सुशील खोखर ने बताया कि शामली मिल को शाम छह बजे बायलर की तकनीकी मरम्मत के बाद चालू कर दिया गया है। संवाद