शामली। विद्युत निगम से उपभोक्ता बिजली तो ले लेते हैं, लेकिन जब बिल जमा करने की बात आती है तो बकाया जमा करने से अपने कदम पीछे हटा लेते हैं। जनपद में दो लाख 63 हजार 446 उपभोक्ताओं पर तीन अरब 27 करोड़ 83 लाख रुपये बकाया चल रहा है। सबसे अधिक बकाया घरेलू व नलकूपों के कनेक्शन पर है। घरेलू पर एक अरब 85 करोड़ 78 लाख, वाणिज्य पर नौ करोड़ 92 लाख व नलकूपों पर एक अरब 2 करोड़ 31 लाख रुपये बकाया चल रहा है। जबकि विद्युत निगम ने बकाएदारों को नोटिस जारी कर दिया है। इन सभी को आरसी जारी करने व कनेक्शन काटकर रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर ली है।
विद्युत निगम बकाया वसूली में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रहा है। कभी छापा मारकर कनेक्शन काटे जा रहे हैं, कभी नोटिस जारी कर कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है। लेकिन बकाया वसूल नहीं कर पा रहे हैं। जिले में निगम का 327 करोड़ रुपये का बकाया है। जनपद में दो लाख 63 हजार 446 उपभोक्ता ऐसे है जो विद्युत निगम के कर्जदार है। सबसे अधिक बकाया ग्रामीण क्षेत्रों में है। जहां से वसूली कर पाना निगम के लिए मुश्किल हो रहा है। विद्युत निगम ने नोटिस जारी करने के बाद अब पचास हजार से अधिक बकायेदारों की आरसी जारी करने की तैयारी कर ली है। कनेक्शन काटने के बाद उनके खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराई जाएगी।
ग्रामीण क्षेत्र में लगे 34 हजार 183 नलकूपों पर एक अरब दो करोड़ 21 लाख 58 हजार रुपये बकाया चल रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में घरेलू पर एक लाख 61 हजार 629 उपभोक्ताओं पर एक अरब 68 करोड़ 89 लाख 51 हजार और वाणिज्य में 4526 दुकानदारों पर चार करोड़ 15 लाख 63 हजार बकाया है। वहीं शहरों में 50 हजार 710 घरेलू कनेक्शन पर 16 करोड़ 89 लाख 36 हजार व 9550 दुकानों पर पांच करोड़ 77 लाख 15 हजार रुपये का बकाया चल रहा है।
शहरी क्षेत्र में डिवीजन एक पर किसी पर कोई कर्जा नहीं है। न ही घरेलू कनेक्शन व न दुकानदारों पर। यहां के उपभोक्ता समय से बिल जमा करके बिजली विभाग का साथ दे रहे हैं।
जनपद में अब बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा और इन सभी को नोटिस जारी किए गए हैं। आरसी जारी करने की तैयारी चल रही है, बकाएदारों के खिलाफ संबंधित थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। – रामकुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत निगम।
–
इस तरह है बकाया
ग्रामीण
डिवीजन -10 हजार – 10 हजार से 1 लाख तक – 1 से 5 लाख तक – 5 लाख से अधिक रुपये
एक – 5331.1- 4154.2 – 2195.1 – 75.88
दो – 2466.30 – 1905.98 – 1817.1 – 23.58
तीन – 4662.56 – 3539.27 – 2263.72 – 64.23
चार – 20936.33 – 5922.53 – 5431.89 – 768.23
कुल – 23141.10 – 15521.80 – 11707.64 – 931.92
—
शहरी
डिवीजन- 10 हजार -10 हजार से 1 लाख तक – 1 से 5 लाख तक – 5 लाख से अधिक
दो – 501.43 – 423.40 -53.48 – 24.56
तीन – 389.83 – 129.49 – 35.32 – 225.3
चार – 910.67 -753.39 -157.28 -कोई नहीं
कुल -1801.94 – 1306.28- 246.7 – 249.59
नोट: यह धनराशि लाख रुपये में है।