शामली। सपा हाईकमान ने जिले की समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष पद की तीसरी बार कमान अशोक चौधरी को सौंपी है। पहली बार वर्ष 2017 में पार्टी ने जिलाध्यक्ष मनोनीत किया था, बाद में उन्हें 2021 में भी जिलाध्यक्ष बनाया गया। उनके कार्यकाल में पार्टी ने कैराना विधानसभा, कैराना लोकसभा उपचुनाव और 2022 में जिले की तीनों विधानसभाओं पर गठबंधन प्रत्याशियों ने जीत हासिल की थी। उनके मनोयन पर सपा नेता और कैराना लोकसभा प्रभारी प्रोफेसर सुधीर पंवार, जावेद जंग, सुरेन्द्र ताना, धर्मवीर सिंह निर्वाल, युवा नेता विक्की देशवाल, खुशनूद, रविंद्र पाल, नासिर खां ने बधाई दी है।