शामली| भारतीय किसान यूनियन की एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कार्यकारणी का विस्तार करते हुए छह जिला उपाध्यक्ष व 9 जिला महासचिव, दो जिला प्रवक्ता, एक मीडिया प्रभारी, तीन तहसील अध्यक्ष, पांच ब्लाॅक अध्यक्ष और चार नगर अध्यक्ष मनोनीत किए गए।

मंगलवार को जिलाध्यक्ष कालेन्द्र मलिक ने राजकुमार, अमरदीप लाठियान, शुभम कुमार, मुनव्वर, पुष्कर, अमरजीत सिंह को जिला उपाध्यक्ष, जयबीर सिंह, गुरूमीत सिंह, मौहम्मद तसव्वर, अशोक, उपेन्द्र, समर पाल सिंह तोमर, प्रविन्द्र कुमार, गयूर हसन, सूरज जागलान को जिला महासचिव, देवराज सिंह, शुभम मलिक को जिला प्रवक्ता, नवाब अली को मीडिया प्रभारी, जहांगीर को कैराना, कृपाल सिंह को ऊन और गौतम पंवार को शामली तहसील अध्यक्ष बनाया गया। इसके अलावा अरविन्द कुमार ब्लाॅक अध्यक्ष ऊन, मनोज कुमार ब्लाॅक अध्यक्ष शामली, अक्षु चैधरी ब्लाॅक अध्यक्ष थानाभवन, रिशीपाल ब्लाॅक अध्यक्ष कैराना, दिनेश ब्लाॅक अध्यक्ष कांधला बनाये गए। योगेन्द्र पंवार को नगर अध्यक्ष शामली, बालकिशन को नगर अध्यक्ष एलम, ईनाम को नगर अध्यक्ष कैराना, वसीम को नगर अध्यक्ष कांधला के पद पर मनोनीत किया गया। वही जिला कमैटी मे सदस्य के पद पर सुखपाल, मेहरदीन, धर्मेन्द्र, सुरेन्द्र घोषित किए गए।