शामली| उत्तर प्रदेश के शामली में एक शादी समारोह के दौरान 10 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ये घटना आदर्शमंडी क्षेत्र के करनाल मार्ग स्थित एक बारातघर का है। रविवार की रात शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान एक लड़का खाना खाने के लिए खुस गया। युवक ने वहां खेल रही दस साल की बच्ची को पकड़कर छत की ओर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर युवक भाग गया। बच्ची ने घटना की जानकारी जब परिजनों को दी तो उनके होश उड़ गए। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और बारातघर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली। आरोपी की पहचान टिटौली के रहने वाले 26 साल के आदिल रूप में हुई।
पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर आरोपी की दबिश शुरू कर दी। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं मामला दो अलग-अलग समुदाय का होने के कारण इलाके में तनातनी बनी हुई है।