झिंझाना। क्षेत्र के गांव गुर्जरपुर रजवाहे पर व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शव की पहचान बीरबल निवासी बिडौली के रूप में हुई।

शनिवार शाम गांव टपराना के मजरे गुर्जरपुर रजवाहे की पटरी पर एक अधेड़ का शव मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सीनियर उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार, उपनिरीक्षक यूनूस खान मौके पर पहुंचे। शव की पहचान बीरबल (45) निवासी म्यान कस्बा बिडौली के रूप में हुई। मृतक के बेटे रवि ने बताया शुक्रवार को पिता घर से खेत पर जाने के लिए कहकर गए थे, लेकिन रात तक घर नहीं लौटे। वे नशे के आदी भी थे। ग्रामीणों ने बताया कि बीरबल के दो बेटे रवि और गौतम और तीन बेटियां हैं।