शामली। खेतों में फसल अवशेष जलाने के मामले में लगातार जुर्माना की कार्यवाही की जा रही है। सैटेलाईट से प्राप्त हुई सूचना के आधार पर किसान जमशेद निवासी पटटी मसावी पर जुर्माना लगाते हुए सरकारी योजनाओं से वंचित किया गया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक गत 26 नवंबर को सैटेलाईट से प्राप्त हुई सूचना के आधार पर किसान जमशेद पुत्र श्री शब्बीर निवासी थानाभवन देहात पट्टी मसावी द्वारा अपने खेत मे गन्ने की पत्ती जलाये जलाते पाया गया। किसान को कृषि विभाग एवं गन्ना विभाग की योजनाओ से वंचित होना पडेगा।
उप कृषि निदेशक प्रमोद कुमार बताया कि अब तक जिले में 26 घटनाएं सैटेलाईट के माध्यम से पाती पराली जलाने की प्राप्त हुई है। एक घटना पराली जलाये जाने, गन्ने की पत्ती जलाये जाने की 8 घटनाऐ, 9 घटना कुडा अवशेष जलाये जाने एवं 8 घटनाओ की पुष्टि नही हुई है।
किसानों से जुर्माने की धनराशि 25 हजार वसूली की जा चुकी है। ऐसे किसानों को कृषि विभाग एवं गन्ना विभाग की कई सुविधाओं से भी वंचित किया जा रहा है। किसान जमशेद द्वारा खेत मे गन्ने की पत्ती को जलाया गया है जिस पर 2500 रूपये का जुर्माना तहसीलदार शामली द्वारा अधिरोपित किया गया है।